पूर्णिया के साथियों ने किया मिसाल कायम : विजय चौधरी
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : पीछे के राजनीतिक घटनाक्रम से जो सीख लिया आनेवाली चुनौती से उसी दम पर मुक
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : पीछे के राजनीतिक घटनाक्रम से जो सीख लिया आनेवाली चुनौती से उसी दम पर मुकाबला करेंगे। पूर्णिया में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बताती है कि यहां संगठन काफी सक्रिय है। उक्त बातें राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कही। वे शुक्रवार को जिला स्कूल मैदान में संपर्क यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे।
संपन्न लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब दुष्प्रचार, अफवाह के बंबडर में देश फंसा था तब पूर्णिया के कार्यकर्ताओं ने जागरूकता का परिचय दिया। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी वही सजगता बनाएं रखें। कहा कि कुछ प्रदेशों में चुनाव हुए हैं और कुछ में होने वाले हैं बिहार का बाद में नंबर है। बिहार की राजनीतिक स्थिति अन्य प्रदेशों से अलग है। हम यहां भाजपा को हतोत्साहित करेंगे। कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बदला है। इसलिए भ्रमजाल से सचेत रहें और फिर से नीतीश कुमार को राज्य को बागडोर सौंपने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।