Move to Jagran APP

विस चुनाव में सीमांचल में भाजपा का नहीं खुलेगा खाता : संतोष कुशवाहा

फोटो: 21पीआरएन-15 -कहा जम्मू में अलगाववादी संगठन के साथ भाजपा ने किया समझौता -केंद्र सरकार पर लग

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 07:52 PM (IST)
विस चुनाव में सीमांचल में भाजपा का नहीं खुलेगा खाता : संतोष कुशवाहा

फोटो: 21पीआरएन-15

prime article banner

-कहा जम्मू में अलगाववादी संगठन के साथ भाजपा ने किया समझौता

-केंद्र सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

पूर्णिया, जासं.: सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने शुक्रवार को जिला स्कूल मैदान में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में सीमांचल में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान करते हुए किसी भी साजिश का जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया तथा उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश के किसानों और नौजवानों को गुमराह कर उनका वोट हासिल कर लिया। लेकिन अब जनता उनके झूठ को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी नीति व सिद्धांत पर कायम रहने वाली पार्टी नहीं है। देश की एकता व अखंडता के लिए काम करने का दंभ भरने वाली यह पार्टी सत्ता के लिए कश्मीर के चुनाव में एक अलगाववादी पार्टी से हाथ मिला ली है। उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उनका स्वच्छता अभियान मात्र दिखावा है। आगामी चुनाव के मद्देनजर समाचार की सुर्खियों में बने रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कहीं भी यह अभियान फोटो खिंचाने और मीडिया से आगे नहंी बढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि छठ जैसे पर्व के समय में सरकार ने स्पेशल ट्रेन नहीं चलाया जिस कारण बिहार आने वाले भाइयों को काफी परेशानी उठानी पड़ी बल्कि कइयों को जान भी गंवानी पड़ी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे एक समर्पित कार्यकर्ता बनकर पार्टी के लिए क्षेत्र में काम करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान करते हुए आगामी विस चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर कई पूर्व मंत्रियों व विधायकों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता आमोद कुमार, आलोक कुमार, राकेश कुमार, अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK