सातों विधानसभा में एक भी कमल नहीं दूंगी खिलने : बीमा
फोटो21 पीआरएन:-18 पूर्णिया, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को जिला स्कूल मैदान में जदयू द्वारा आयोजित
फोटो21 पीआरएन:-18
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को जिला स्कूल मैदान में जदयू द्वारा आयोजित संपर्क यात्रा को पिछड़ा अतिपिछड़ा वर्ग समाज कल्याण मंत्री बीमा भारती ने भी संबोधित किया। उन्होंने संपर्क यात्रा को संबोधित करते हुए इस बार जिले के किसी भी विधानसभा में कमल नहीं खिलने दूंगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधान सभा की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने बिहार को हमेशा छलने का काम किया है। केंद्र ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देकर सौतेला व्यवहार किया है। मंत्री श्रीमती भारती ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान को जनता को बहकाने वाला अभियान बताया। उन्होंने कहा कि इस बार जदयू गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी और विजय गाथा लिखेगी। इस मौके पर पार्षद नरेश सर्राफ, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व विधायक सरयुग मंडल, जयकृष्ण मंडल, आशीष कुमार बब्बू, अविनाश सिंह, अबू कैश आदि मौजूद थे।