राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी सरदार पटेल की जयंती
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
पूर्णिया, जागरण संवाददाता : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। शुक्रवार को स्थानीय संगठन कार्यालय में आहूत इस समारोह में सरदार पटेल की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीओ सुश्री स्वाति सिन्धु एवं लेखापाल मुरली मनोहर भारती द्वारा सरदार पटेल की तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सुश्री सिंधु ने कहा कि सरदार पटेल एक आदर्श पुरूष थे। उनके आदर्श पर चलकर लोग अच्छे समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वे देश के पहले गृहमंत्री बने। आज उनकी जयंती को पूरे भारत वर्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं लेखापाल श्री भारती ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल लौह पुरूष के रूप में भी जाने जाते हैं। उनके व्यक्तित्व को अपना कर अच्छे राष्ट्र भक्त बन सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में केपी यादव, रितेश कुमार, गुलशन कुमार, मो इरशाद, शंकर कुमार, धीरज, मोना, बबीता, प्रीति, अखिलेश, अभिषेक, शाहनवाज, रूबी, रंजना, सुनीता, वरूण, रोशन व राजेश आदि मौजूद थे। वहीं सांस्कृतिक नवनिर्माण मंच बरसौनी के तत्वावधान में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुरेश चौधरी, कुंदन कुमार विश्वास, विनोद कुमार, प्रभु विश्वास, आनंद कुमार, घनश्याम मंडल आदि वक्ताओं ने सरदार पटेल की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।