नहीं हो पाई दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी
बनमनखी (पूर्णिया), संस : वरीय पदाधिकारी द्वारा गिरफ्तारी का आदेश दिए जाने के बावजूद जानकीनगर पुलिस द
बनमनखी (पूर्णिया), संस : वरीय पदाधिकारी द्वारा गिरफ्तारी का आदेश दिए जाने के बावजूद जानकीनगर पुलिस दुष्कर्म के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। पीड़िता सहुरिया निवासी महादलित वर्ग की 15 वर्षीया लड़की साथ गांव के ही राजकुमार साह ने गत 25 सितंबर को उस वक्त दुष्कर्म किया था जब वह गांव की अन्य सहेलियों के साथ खेत में साग तोड़ रही थी। महिला थाना में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज हुआ घटना के चार दिन बाद ही कांड की जांच एसडीपीओ द्वारा की गई तथा मामले को सही पाते हुए एसडीपीओ बीके पासवान ने अपने पर्यवेक्षण टिप्पणी में अनुसंधानकर्ता को कांड के नामजद अभियुक्त राजकुमार साह को गिरफ्तार करने तथा गिरफ्तारी न होने की स्थिति में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का आदेश दिया। परंतु एसडीपीओ, बनमनखी के आदेश के महीने भर बाद भी उनके आदेश का पालन जानकीनगर पुलिस द्वारा नहीं की गयी है। पुलिस की इस सुस्ती के कारण बलात्कारी युवक खुले आम गांव में घूम रहा है तथा पीड़िता एवं परिजन नामजद की गिरफ्तारी के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं।