ऑटो पलटने से दर्जन भर छठव्रती महिलाएं घायल
रूपौली (पूर्णिया), संस : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के तेलडीहा एवं गरीबघाट के बीच शनिवार की दोपहर स्टेट
रूपौली (पूर्णिया), संस : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के तेलडीहा एवं गरीबघाट के बीच शनिवार की दोपहर स्टेट हाईवे 65 पर एक साइकिल को बचाने के क्रम में एक ऑटो पलट गयी जिससे उस पर सवार दर्जनभर लोग बुरी तरह घायल हो गये। सभी लोग गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। घायलों में एक पुरूष सहित 11 महिलाएं शामिल हैं। घटना की खबर पाकर तत्काल टीकापट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को रूपौली रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहा उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में मंजू देवी 35, सविता देवी 35, रिदो देवी 45, नक्षत्री देवी 40 कारी देवी 39, क्त्राति देवी 36, मीरा देवी 45, फूलो देवी 32,रीता देवी 32, डोली देवी 22, सुनीता देवी 22 एवं भतसारा के रवि कुमार 25 वर्ष शामिल हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
मधेपुरा के चौसा थाना के अरजपुर चंदसूरी टोला से छठव्रती महिलाएं गाव के ही ऑटो (बीआर-43पी-1880) पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए भागलपुर के बरारी घाट गये थे। वहां से लौटने के क्रम में जैसे ही गाड़ी टीकापट्टी थाना क्षेत्र के तेलडीहा एवं गरीबघाट के बीच कारू यादव बासा के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड गया तथा वह नीचे पलट गयी। जिससे ऑटो में सवार सभी 12 यात्री बुरी तरह से घायल हो गये।