Move to Jagran APP

भाजपा का बिहार बचाओ, बिहार बनाओ अभियान

अमौर (पूर्णिया), संस : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार बचाओ बिहार बनाओ अभियान के तहत अमौर प्रखंड के

By Edited By: Published: Sat, 11 Oct 2014 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 11 Oct 2014 09:05 PM (IST)
भाजपा का बिहार बचाओ, बिहार बनाओ अभियान

अमौर (पूर्णिया), संस : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार बचाओ बिहार बनाओ अभियान के तहत अमौर प्रखंड के नितेन्द्रर पंचायत के प्रागंण में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष उमेश कुमार राय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी उपमंत्री शिव नारायण, संगठन मंत्री संजय मिर्धा एवं विधायक सवा जफर ने भाग लिया। सभा को सम्बोधित करते हुए संगठन मंत्री श्री मिर्धा ने कहा कि कल के बिहार में आज के बिहार में बहुत अन्तर है। आज हमारी पार्टी को अलग किया गया है। बिहार में लोग चैन से नहीं जी रहे है। फिर से जंगल राज की स्थापना हो गयी है। चारों ओर अपराध बढ़ रहा है। वहीं विधायक सवा जफर कहा कि फिर आपके शहर में जंगल राज्य स्थापित हो गया है। लोग रातों में सकून से नहीं चल पाते है शाम होते ही व्यवसाय अपनी-अपनी दुकानें बंद कर लेते है। खासकर गुलाबबाग मंडी में तो व्यवसाय दुकानदारी समेट लेते हैं। अगर आप अच्छा बिहार बनाना चाहते है तो विधान सभा चुनाव में मुंहतोड़ जबाव देने का काम करेंगे। वहीं संगठन के प्रभारी मंत्री शिव नारायण जी ने भी बिहार सरकार की विफलताओं को गिनाया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंकिम चन्द्र सिंह, राजेश कुमार साह, सोखी लाल कर्मकार, विरेन्द्र साह, प्रकाश गुप्ता, बीस सूत्री पूर्व अध्यक्ष राजमोहन झा, मुखिया उपलाल रजक, आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.