संशो:गुजरात की नाबालिग बायसी से बरामद
By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 10:23 PM (IST)
बायसी (पूर्णिया), संस: गुजरात के बलसार जिला अन्तर्गत वापी (दमन) की एक नाबालिग(13) को एक माह पूर्व एक युवक बहला- फुसलाकर फरार हो गया था। युवक बायसी थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी नसीम सकील है। इस बाबत युवती के परिजन ने थाना में मामला दर्ज कराया। सूचना पर उसकी खोज में गुजरात पुलिस बायसी थाना पहुंची। शुक्रवार की देर शाम बायसी पुलिस की मदद से नाबालिग को बरामद कर लिया गया जबकि आरोपी फरार हो गया। लड़की को गुजरात पुलिस शनिवार को अपने साथ ले गई।
जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी नसीम सकील सेठ गुजरात के वापी दमन में मजदूरी करता था। इसी दौरान उसने सकीला(काल्पनिक नाम,13)को अपने जाल में फंसा लिया और उसे पोखरिया स्थित घर से ले आया। दोनों एक ही समुदाय के हैं। गुजरात पुलिस के आने की सूचना के बाद आरोपी फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें