Move to Jagran APP

छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का टिप्स

By Edited By: Published: Sat, 13 Sep 2014 07:59 PM (IST)Updated: Sat, 13 Sep 2014 07:59 PM (IST)
छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का टिप्स

गुलाबबाग (पूर्णिया), संस : गुलाबबाग मोहनलाल बजाज ग‌र्ल्स हाई स्कूल में लड़कियों को आत्मरक्षार्थ टिप्स दिया गया। पूर्णिया पुलिस महानिरीक्षक कमजोर वर्ग के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं, लड़कियों कहीं भी यात्रा करने के क्रम में कैसे अपने आप को सुरक्षित रहे। मल्टीमीडिया मोबाइल फोन एवं फेसबुक को कैसे व्यवहार में लाना चाहिए किसी भी कार्य स्थल या स्कूल, कॉलेज, एकांत जगह पर किस तरह की सावधानी रखनी चाहिए। जब महिलाएं लड़कियों घर में अकेली हो तो पुरूष के द्वारा हमला करने पर कैसे अपनी रक्षा करना चाहिए। इस सब पर महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला थानाध्यक्ष मेनका रानी ने मोहन लाल बजाज ग‌र्ल्स हाई स्कूल के छात्राओं को एक-एक कई टिप्स दिए। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि आप ऑटो पर सफर कर रहे यदि आप के साथ कोई दु‌र्व्यवहार कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत अपने मोबाइल से अपने घर को सूचित करके ऑटो का नंबर का जरूर देखकर पहचान कर लें। जहां तक हो समूह में आपलोग निकला करेगी। यदि आप घर में अकेली हैं तो कोई अंजान व्यक्ति आपके घर के अंदर घुस गया और आपसे छेड़खानी करता है तो इसकी सूचना तुरंत महिला थाना को दे। यदि आप के पास समय न हो तो घर में रखी मिर्ची पाउडर आंख में झोंक दें। वहीं पूर्णिया मेयर कनिज रजा ने कहा कि आज कि महिलाएं लड़कियों को कमजोर नहीं है सिर्फ जरूरत है आत्मविश्वास की। पहले तो महिला में शिक्षा की कमी थी परंतु अब महिलाएं लड़कियां भी बढ़-चढ़ कर शिक्षा प्राप्त कर रही है। तब जाकर महिला-पुरूष के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। सिर्फ जरूरत है सावधानी बरतने की। वहीं विद्यालय के शिक्षक छत्रधारी दास, प्रकाश झा, मो. कलाम, संतोष कुमार, कुमारी किरण, कंचन गुप्ता, शिखा सेन, कृत्यानंद ठाकुर, महिला हेल्प लाईन डा. रमण सहित गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.