Move to Jagran APP

मेयर की पहल पर नगर निगम कर्मी काम पर वापस आए

By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 07:14 PM (IST)
मेयर की पहल पर नगर निगम कर्मी काम पर वापस आए

पूर्णिया, जागरण संवाददाता : नगर निगम के कर्मियों ने दो दिनों के अपने सामूहिक अवकाश को मेयर की पहल पर एक दिन के बाद वापस ले लिया है। गुरुवार को महापौर कनिज रजा, उप महापौर संतोष यादव एवं नगर आयुक्त सुरेश चौधरी की पहल पर नगर निगम के कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता की गई। वार्ता में नगर निगम के कर्मियों के आठ मांगों को निरस्त कर दिया गया क्योंकि सभी मामले सरकार के स्तर से निर्णय लेना संभव है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम कर्मियों की दो मांगें जायज हैं। नगर निगम कमियों को षष्टम वेतन की सुविधा तथा सरकारी कर्मचारी की भांति चिकित्सीय सुविधा बहाल करने की मांग को निगम को अगली बैठक में रखा जाएगा। इनके मांग को स्वीकृति देना बोर्ड के सदस्यों पर निर्भर करता है। इधर, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई है। आठ मांग सरकार के स्तर से निर्णय होना है इस कारण कोई विचार नहीं हो पाया है। मेयर कनिज रजा, उप मेयर द्वारा आश्वस्त किया गया है कि इनकी दो मांग निगम कर्मचारियों को षष्टम वेतन एवं सरकारी कर्मचारी की भांति चिकित्सा सुविधा देने की मांग को अगले बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। इनके आश्वासन पर सभी कर्मचारी गुरुवार को अवकाश से वापस आ गये हैं। वार्ता के मौके पर सिटी मैनेजर पवन कुमार पवन, लीला मेहतरानी, बोकू मेहतर भूपेन्द्र यादव, अबुल हसन, त्रिभुवन यादव, विजय ठाकुर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.