सामाजिक कार्यकत्र्ता के निधन पर बाजार बंद
रूपौली (पूर्णिया), संस : टीकापट्टी के सामाजिक कार्यकत्र्ता संजय मंडल (50) के निधन से टीकापट्टी क्षेत्र में जहा शोक का माहौल रहा वहीं उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। टीकापट्टी के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रख शोक जताया।
20 अगस्त को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। तत्काल उन्हें स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया गया जिन्होंने हार्ट अटैक बताते हुए तत्काल पूर्णिया ले जाने की बात कही। परिजनों ने तत्काल उन्हें पूर्णिया लेकर चले परंतु पूर्णिया पहुंचने के पहले ही उनका निधन हो गया। शव के घर पहुंचते ही उनकी पत्नी सीमा सिन्हा एवं उनकी चार अविवाहित बेटियों का बुरा हाल हो गया। पिता चंद्रदेव सिंह की तो हालत ऐसी कि जिंदा लाश बनकर रह गये। छोटे भाई राजकुमार एवं अनुज की तो आखों से रूलाई थम नहीं रही थी। बताते चलें कि इसी परिवार के पूर्वजों ने टीकापट्टी में विकास के नये आयाम दिये हैं। पूर्व विधायक शकर सिंह, जिला पार्षद अध्यक्षा सुनिता देवी, रूपौली सर्वोदय आश्रम अध्यक्ष महादेव गुप्ता, दिनेश चैधरी, डॉ सुधीर मंडल, जयनारायण कौशिक, जयनारायण मंडल, पंचायत समिति सदस्य ब्रह्मादेव मंडल, स्मृति देवी, राजेश तिवारी, विनोद केशरी, उमेश मंडल, सरपंच अनिता देवी, अनिल मंडल, जगदीश चौधरी, दिनेश मंडल, कृत्यानंद मंडल, मोहिचंद केशरी, अखिलेश सिंह, जरवन झा आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।