सो रही नाबालिग लड़कियों को घर से उठाकर ले गए दबंग, किया गैंगरेप
पड़ोस में रहने वाले युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर घर में सो रही दो नाबालिग महादलित लड़कियों को जबरन उठा ले गए और गैंगरेप किया। पुलिस तहकीकात कर रही है।
पटना [जेएनएन]। पड़ोस में रहने वाले युवक को जैसे ही पता चला कि दो नाबालिग लड़कियां घर में अकेली हैं तो वह अपने दोस्तों के साथ घर में घुसा और जबरन दोनों लड़कियों को उठा ले गया और दोनों के साथ सबने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों से पूछताछ चल रही है।
घटना अररिया के फुलकाहा क्षेत्र की है, जहां गांव की दो महादलित नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दोनों लड़किया आपस में ममेरी बहन हैं। मामले की प्राथमिकी लड़की के भाई ने दर्ज कराई है, जिसमें गांव के ही दो नामजद हैं और एक अज्ञात युवक हैं। पुलिस लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
घटना मंगलवार देर रात की बताई गई है। पीड़िता के भाई ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीडिता के भाई ने बताया कि देर शाम घर के सभी लोग गांव में हो रहे भगैत सुनने गये हुए थे।
इसी बीच गांव के राजकुमार मंडल व सुनील कुमार मंडल अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक से उनके घर पर आये और दोनों नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठाकर गांव से दूर सुनसान जगह ले गया और दोनों के साथ बारी-बारी से तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात दोनों को बाइक से घर के पास लाकर छोड़ दिया।
घर पहुंचने पर दोनों लड़कियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को समाज के कुछ लोगों ने आपसी समझौते का भी प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बन पाई तब गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
इधर फुलकाहा थानेदार श्याम नंदन यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दुष्कर्म पीड़ित दोनों नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण मामला: निखिल प्रियदर्शी करेगा पीड़िता से शादी
सुधीर कुमार पोरिका एसपी अररिया ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।
यह भी पढ़ें: दूल्हे की वजह से शादी के मंडप से दुल्हन गिरफ्तार, मचा हंगामा, जानिए