Move to Jagran APP

पर्यटन निगम 200 रुपये में कराएगा पटना दर्शन

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम शनिवार से पटना दर्शन शुरू करेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 03:05 AM (IST)
पर्यटन निगम 200 रुपये में कराएगा पटना दर्शन
पर्यटन निगम 200 रुपये में कराएगा पटना दर्शन

पटना। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम शनिवार से पटना दर्शन शुरू करेगा। पर्यटन मंत्री अनिता देवी और प्रधान सचिव पंकज कुमार पर्यटक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नालंदा-राजगीर-पावापुरी के लिए भी पर्यटक बस का विधिवत उदघाटन भी शनिवार को होगा। होटल कौटिल्य विहार से प्रत्येक शनिवार और रविवार की सुबह सात बजे तीन स्थानों के लिए पर्यटक बस खुलेगी।

loksabha election banner

पटना दर्शन के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किए गए हैं। दिनभर भ्रमण के बाद शाम में साउंड एंड लेजर शो दिखाकर होटल कौटिल्य विहार के पास पर्यटकों को पहुंचा दिया जाएगा।

नालंदा, राजगीर और पावापुरी के लिए पिछले शनिवार से टूर पैकेज की शुरुआत हुई है। 600 रुपये शुल्क रखा गया है। पिछले शनिवार को 28 पर्यटन सैर किए थे। राजगीर ककोलत टूर पैकेज लोकप्रिय हो गया है। सभी सीटें अग्रिम बुक हो जा रही है। पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक टूर पैकेज को सफल बनाने के अभियान में जुटे हैं।

इन स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण

शहीद स्मारक, पटना म्यूजियम, कुम्हरार पार्क, अगमकुआं, पादरी की हवेली, सिटी स्थित गुरुद्धारा, बुद्धा स्मृति पार्क, साउंड एंड लेजर शो के साथ गोलघर का भ्रमण कराया जाएगा। बिहार म्यूजियम को भी इसमें शामिल किया गया है, लेकिन यह फिलहाल बंद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.