50 से अधिक मोहल्लों में आज गुल रहेगी बिजली
दुर्गापूजा मेंटेनेंस अभियान के तहत शुक्रवार को 15 ग्यारह केवी के फीडरों से जुड़े मोहल्लों में बिजली गुल रहेगी।
पटना। दुर्गापूजा मेंटेनेंस अभियान के तहत शुक्रवार को 15 ग्यारह केवी के फीडरों से जुड़े राजधानी के 550 से अधिक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर एक से पांच घंटे तक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त पटना सिटी में दुर्गा पूजा के साथ प्रकाशोत्सव की तैयारी को लेकर जगह-जगह बिजली कटौती कर रखरखाव का कार्य हो रहा है।
- सुबह 5.30 बजे से 9.30 बजे तक
चिल्ड्रेन पार्क से कारगिल चौक तक, मगध महिला कॉलेज, रेड क्रॉस आदि।
8.00 बजे से 10.00 बजे तक :
कोतवाली थाना, फ्रेजररोड, बिस्कोमान भवन, डाकबंगला।
- 9.00 बजे से 12.00 बजे तक : रामजीचक, मिथिला कॉलोनी, दीघा।
- 9.00 बजे से 11.00 बजे तक : हथुआ मार्केट, भंवर पोखर, बारी पथ।
- 10.00 बजे से 12.00 बजे तक : एसकेपुरी, आनंदपुरी, यमुना अपार्टमेंट।
- 11.00 बजे से 1.00 बजे तक : शास्त्रीनगर, खाजपुरा, फ्रेंड्स कॉलोनी, काजीपुर, शोखपुरा मोड़, चांदपुर बेला, जयप्रकाश नगर, 70 फीट, दशरथा, पुरंदरपुर, सिपारा, आइओसी रोड, प्रगति नगर, डीएन दास लेन, अनुप लेन, आर्य कुमार रोड, गोविंद मित्रा रोड, लंगरटोली, सब्जीबाग, दरियापुर।
- 11.00 बजे से 2.00 बजे तक : शेरपुर, मनेर, वायपुर, भागवतीपुर।
- 11.00 बजे से 12.00 बजे तक : धनकी, अपोलो हॉस्पीटल, सेतु बाईपास, शीतला मंदिर।
- 2.00 बजे से 4.00 बजे तक : महात्मा गांधी नगर, काली मंदिर, दाउद बिगहा, एनएमसीएच के आसपास, टीवी टॉवर।