भगवान को प्राप्त करने का सरल माध्यम भक्ति
पटना। भक्ति ही भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है। भगवान भक्त पर हमेशा कृपा बरसा
By Edited By: Published: Sun, 11 Oct 2015 12:51 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2015 12:51 AM (IST)
पटना। भक्ति ही भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है। भगवान भक्त पर हमेशा कृपा बरसाते रहते हैं। उनकी कृपा के बिना कुछ भी नहीं हो सकता है। उक्त बातें आचार्य सुदर्शन महाराज ने कही। उन्होंने भजनों की बरसात कर सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन से लोगों को मर्यादा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने व्यक्ति को अपने जीवन में माता-पिता, भाई-बहन एवं दोस्तों से कैसा व्यवहार करना चाहिए पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आत्मकल्याण केंद्र के मुख्य विचार संवाहक बीके सुदर्शन, डॉ. अंजेश कुमार एवं प्रो. बी चौधरी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें