Move to Jagran APP

बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं यूपी-बिहार की ये एक्ट्रेसेज, जानिए

बिहार और यूपी की रहनेवाली अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से लेकर अब हॉलीवुड में भी अपना मुकाम बनाया है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, पूनम ढिल्लो से लेकर नीतू चंद्रा, जानिए

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 09:52 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 11:33 PM (IST)
बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं यूपी-बिहार की ये एक्ट्रेसेज, जानिए
बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं यूपी-बिहार की ये एक्ट्रेसेज, जानिए

पटना [जेएनएन]।  प्रियंका चोपड़ा का ज्यादतर समय अब हॉलीवुड में काम करने में बीत रहा है। अभी कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वो अमेरिका में हिंदी बोलना मिस करती हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि जब यहां कोई भी भारतीय मिलता है तो मैं उससे हिंदी में ही बात करती हूं। मैं दुनिया के किसी भी कोने में रहूं लेकिन मेरे अंदर से आप यूपी और बिहार को नहीं निकाल सकते हैं।

loksabha election banner

ये हैं यूपी-बिहार की बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो बॉलीवुड में कर रही धमाल

प्रियंका चोपड़ा-  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं बेवॉच फेम प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखण्ड में है। प्रियंका के पिता अंबाला से और उनकी मां झारखंड से हैं।

सोनाक्षी सिन्हा- मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फ़िल्म दबंग से अपने कैरियर की शुरुआत की थी जो सुपर हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म के लिए  उन्हें सर्वश्रेष्ठ न्यूकमर एक्ट्रेस का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

सोनाक्षी सिन्हा ने 2005 में मेरा दिल लेके देखो जैसी फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की और उसके बाद फिर लक्मे फैशन वीक 2009, लक्मे फैशन वीक 2008 में रैंप पर भी अपने जलवे बिखेरे।

 

नीतू चन्द्रा - बॉलीवुड की अभिनेत्री और अब एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर हैं। नीतू चंद्रा का जन्म 20 जून 1984 को पटना बिहार में हुआ है। नीतू चंद्रा ने अपनी शुरुआती पढाई नोट्रे डैम अकादमी से पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन्द्रप्रस्थ कॉलेज से सम्पन्न की है।

नीतू चंद्रा वर्ष 1997 में भारत को वर्ल्ड ताईकांडो चैंपियनशिप हांगकांग में भी देश का नाम ऊँचा कर चुकी हैं। उन्हें ताईकांडो में ब्लैक बेल्ट से सम्मानित भी किया जा चुका है।

नीतू चंद्रा ने अपने कॉलेज के दिनों से ही पार्ट टाइम मॉडलिंग से कर दी थी। उसके बाद उन्होंने कई जानी-मानी कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आई।  नीतू चन्द्रा ने हिंदी सिनेमा में कदम अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गर्म-मसाला से कदम रखा था। 

वर्ष 2011 में नीतू ने अपने भाई नितिन चन्द्रा के साथ मिलकर भोजपुरी फिल्म देसवा निर्देशित की। वर्ष 2015 में वह एक बार फिर हिंदी सिनेमा में वंस अपॉन अ टाइम इन बिहार से निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रही है, इस फिल्म का निर्माण उनके भाई नितिन चन्द्रा ने किया है।इस फिल्म की कहानी बिहार प्रष्ठभूमि पर आधारित है।

दिशा पटानी – बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं। दिशा पाटनी का जन्म बरेली में हुआ था। अभी हाल ही में दिशा महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में नज़र आयी थीं।

चित्रांगदा सिंह– अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का जन्म वैसे तो राजस्थान के जोधपुर में हुआ लेकिन चित्रांगदा ने पढ़ाई उत्तर प्रदेश के मेरठ के सोफिया गर्ल्स कॉलेज से की है।

नेहा शर्मा – बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी बिहार से हैं। नेहा का जन्म बिहार के भागलपुर जिले 21 नवंबर साल 1987 में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस के नेता हैं और नेहा ने राजनीति छोड़कर फिल्मों का रूख किया और सफल हुईं। 

लारा दत्ता – फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता का जन्म भी यूपी में हुआ। वह यूपी के गाज़ियाबाद से हैं। लारा दत्ता बॉलीवुडमें कई सफल मूवी दे चुकी हैं. कुछ साल पहले ही उन्होंने मशहूर भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी की।

यह भी पढ़ें: पवन-अक्षरा का हॉट किसिंग वीडियो हुआ वायरल, दो मिनट में है 13 किसिंग सीन

 पूजा बत्रा – मॉडल और मशहूर एक्ट्रेस पूजा बत्रा भी यूपी की हैं। पूजा का जन्म यूपी के फैजाबाद में हुआ था।

पूनम ढिल्लन – मशहूर अभिनेत्री और नूरी में अपनी खूबसूरती के लिए फेमस  पूनम ढिल्लन का जन्म यूपी के कानपुर में 18 अप्रैल साल 1962 में हुआ था। वो अपने समय की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: जोड़ी बनाने के बाद ही फिल्मों में भोजपुरी अभिनेत्रियों को मिलता है काम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.