व्यवसायी के घर लाखों की चोरी
पटना। महज 14 मिनट में दो चोरों ने व्यवसायी देवकुमार सिंह के घर से दस लाख रुपये से अधिक क
पटना। महज 14 मिनट में दो चोरों ने व्यवसायी देवकुमार सिंह के घर से दस लाख रुपये से अधिक का माल पार कर दिया। घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र के सहदेव महतो मार्ग स्थित शशि पैलेस अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-102 में गुरुवार दोपहर हुई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉयड की टीम बुलाई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक छापेमारी चल रही है।
व्यवसायी देवकुमार सिंह शशि पैलेस स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-102 में अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा रांची और छोटा बेटा भागलपुर में रहता है। देवकुमार की मानें तो दोपहर 12.40 बजे वह पुनाइचक स्थित कार्यालय चले गए। कुछ जरूरी कागजात के लिए उन्होंने कर्मचारी को घर भेजा। दोपहर 1.45 बजे कर्मचारी घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद उसने मालिक को इत्तिला दी। अंदर कमरे का सारा सामान बिखरा था। अलमारी टूटी थी और उसमें रखी नकदी व जेवरात गायब मिले। उसके मुताबिक लगभग दस लाख रुपये के गहने और मोटी रकम गायब है। बेटों के आने के बाद ही चोरी का सही आंकलन किया जा सकता है।