छउ नृत्य में दिखी भारतीय संस्कृति की विलुप्त होने की कहानी
फतुहा : छउ नृत्य कलाकारों ने बुधवार को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के विलुप्त होने के कारणों पर डाला प्रकाश।
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 03:00 AM (IST)
फतुहा : छउ नृत्य कलाकारों ने बुधवार को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के विलुप्त होने के कारणों को अपने नृत्य के माध्यम लोगों के सामने उजागर किया। मौका था निजी स्कूल में भारतीय संस्कृति से जुड़ी विचार धारा पर संगोष्ठी के आयोजन का। कार्यक्रम आचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल फतुहा की तरफ से हुआ। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से संदेश दिया कि ऐसी धारणा लोगों के बीच बनी रही तो हमारी छउ नृत्य व संस्कृति को लुप्त होने से कोई नहीं बचा सकता। आज के परिवेश में हमारे देश की महिलाएं या बच्चिया जो वेश धारण कर रही हैं वह आधुनिक अपराध की जड़ हैं। इस पर नियंत्रण रखना हम सभी का दायित्व है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें