Move to Jagran APP

दूरदर्शन की अधिकारी का आरोप, मंत्री श्याम रजक जान से मारने की दे रहे धमकी

दूरदर्शन की कार्यक्रम अधिकारी रत्ना पुरकायस्थ एक धमकी भरा पत्र मिलने पर बुधवार को दोपहर गांधी मैदान थाने पहुंचीं। पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 02:42 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 06:10 PM (IST)
दूरदर्शन की अधिकारी का आरोप, मंत्री श्याम रजक जान से मारने की दे रहे धमकी

पटना। दूरदर्शन की कार्यक्रम अधिकारी रत्ना पुरकायस्थ एक धमकी भरा पत्र मिलने पर बुधवार को दोपहर गांधी मैदान थाने पहुंचीं। पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

रत्ना ने पुलिस को बताया कि बुधवार को कार्यालय पहुंचने के बाद वह टेबल पर रखे कागज समेट रहीं थीं। तभी उन्हें एक लिफाफा मिला, जिसपर उनका नाम लिखा था। उसे खोलकर देखा तो अंदर एक पत्र था। उसपर लिखा था कि मंत्री श्याम रजक के खिलाफ केस वापस ले लो नहीं तो जिंदा नहीं बचोगी।

रत्ना ने दिसंबर 2013 में दूरदर्शन के अधिकारी नवीन चंद्र प्रसाद पर शास्त्री नगर थाने में आपसी विवाद को लेकर मामला दर्ज कराया था। कुछ ही दिनों बाद उन्होंने शास्त्री नगर थाने में श्याम रजक द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी की शिकायत की थी।

अब नए सिरे से धमकी पर उन्होंने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं है। वह तो दिन भर मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त थे। यह उनके खिलाफ किसी की साजिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.