कड़ाके की धूप पर भारी दिखा प्रत्याशियों का हौसला
चुनाव लड़ने का हौसला कड़ाके की धूप पर भारी पड़ता दिखा।
पटना। चुनाव लड़ने का हौसला कड़ाके की धूप पर भारी पड़ता दिखा। शुक्रवार को कड़ाके पटना नगर निगम क्षेत्र के 556 भावी प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म के साथ नाजीर रसीद लिया। चर्चा का विषय बना रहा कि चुनाव भर इसी तरह की गर्मी में रहना है। सुबह ग्यारह बजे तक नाजीर रसीद और नामांकन फॉर्म लेने वाले भावी प्रत्याशियों की भी भीड़ लगी रही। नामांकन पत्र लेने के साथ भावी प्रत्याशी शपथ पत्र भी बनाने में जुटे रहे। कलेक्ट्रेट परिसर भावी प्रत्याशियों से पटा था।
कई प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करते-करते गला बैठ गया है। उन्हें बोलने में भी परेशानी हो रही थी। जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक प्रियदर्शी के कक्ष में प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। लोग कई प्रकार की जानकारी के लिए पहुंचे। काउंटर पर एक प्रत्याशी पूछ रहा था कि क्या मेरा भाई प्रस्ताव बन सकता है। जवाब मिला, वोटर लिस्ट में नाम है। जिस वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं उसी वार्ड का मतदाता है तो प्रस्तावक बन सकता है। प्रस्तावक और समर्थक में रिश्ता-नाता बाधक नहीं बनेगा।
एक अन्य प्रत्याशी का प्रश्न था पेंशन मिलता है, चुनाव लड़ सकती हूं। लोग कह रहे हैं कि आयोग्य हैं। जवाब मिला आप चुनाव लड़ सकती हैं।