गंगा में डूबकर युवक की मौत
पटना। पीरबहोर थाने से सटे अदालत घाट पर रविवार की रात गंगा में डूबने से युवक की मौत हो
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 01:11 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 01:11 AM (IST)
पटना। पीरबहोर थाने से सटे अदालत घाट पर रविवार की रात गंगा में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरियापुर निवासी मुन्ना कुमार (45) के रूप में हुई है। वह रात को घाट पर हाथ-पांव धोने गया था। कुल्ला करने के दौरान वह नदी में गिर गया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें