फिर से चढ़ने लगा राजधानी का पारा
- रविवार की तुलना में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि - 35 डिग्री से ऊपर पहुंचा शहर क
- रविवार की तुलना में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि
- 35 डिग्री से ऊपर पहुंचा शहर का पारा
- माह के अंत तक 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान
--------
जागरण संवाददाता, पटना : सूबे का तापमान एक बार फिर चढ़ने लगा है। सोमवार को राजधानी के तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सूबे के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दो-तीन दिन गर्मी बढ़ने के बाद प्रदेश के किसी न किसी कोने में बारिश हो रही है। इसके परिणामस्वरूप तापमान गिर रहा है। यह स्थिति अभी आगे जारी रहने की उम्मीद है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार माह के अंत तक शहर का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता का कहना है कि वर्तमान में प्री-मानसून का दौर चल रहा है। इस दौर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सूबे में एक मार्च से पंद्रह जून तक प्री-मानसून का समय रहता है। इस दौरान तापमान में वृद्धि या कमी हो सकती है। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में तीन घटे के अंदर अचानक गर्मी बढ़ सकती है। उसके बाद आंधी-पानी आ सकती है।
----------