तेजस्वी-तेजप्रताप का डबल अटैक, कहा- सुशील मोदी बिहार विरोधी निगेटिव इंसान
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा मंत्री तेजप्रताप यादव ने सुशील मोदी (सुमो) पर हमला किया है। दोनो मंत्री भाइयों ने कहा है कि सुमो बिहार के विकास से जलते हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 11:59 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 09:13 PM (IST)
पटना [वेब डेस्क]। बिहार की महागठबंधन सरकार में मंत्री भाइयों व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटों तेजप्रताप यादव व तेजस्वी यादव ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) पर डबल अटैक किया है। दोनाें ने कहा है कि सुमो विकास विरोधी हैं, वे विकास से जलते हैं। इसके पहले तेजस्वी यादव ने सुमो को निगेटिव इंसान व अफवाह मियां करार दिया था।
बिहार के स्वासथ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज सुशील मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा है कि सुशील मोदी विकास से जलते हैं। तेजप्रताप के अनुसार सुशील मोदी बिहार का विकास नहीं देखना चाहते हैं।
इसके पहले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को 'अफवाह मियां' कहा है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को बिहार का विकास पच नहीं पच रहा है। उनको कोई काम नहीं रह गया है। वे अपनी भूमिका खत्म होने को लेकर चिंतित हैं।
तेजप्रताप व तेजस्वी के ताजा बयान सुशील मोदी द्वारा बिहार सरकार, खासकर तेजस्वी यादव की आलोचना के बाद आए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें