Move to Jagran APP

हैरान करने वाला रहा पिछले चुनाव का परिणाम, इस बार सता रहा ‘डैंजर जोन’ का डर

2014 के लोकसभा चुनाव का परिणाम उम्मीदवारों के माथे पर चिंता की लकीर पैदा कर सकता है। परंपरागत वोट बैंक पर नजर डालें तो तब कई इलाके ‘डैंजर जोन’ के रूप में सामने आए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 09:29 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 09:29 AM (IST)
हैरान करने वाला रहा पिछले चुनाव का परिणाम, इस बार सता रहा ‘डैंजर जोन’ का डर
हैरान करने वाला रहा पिछले चुनाव का परिणाम, इस बार सता रहा ‘डैंजर जोन’ का डर

जितेंद्र कुमार पटना। बीते लोकसभा चुनाव का परिणाम पटना साहिब और पाटलिपुत्र के उम्मीदवारों के लिए हैरान करने वाला रहा है। परंपरागत वोट बैंक पर नजर डालें तो कई इलाके ‘डैंजर जोन’ के रूप में सामने आए हैं। भाजपा-जदयू गठबंधन टूटने के सिर्फ एक साल के भीतर हुए 2014 में लोकसभा चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला रहा। इस बार मतदाताओं के सामने पाटलिपुत्र क्षेत्र में पुराने उम्मीदवारों में से ही किसी एक को चुनने की चुनौती होगी।

prime article banner

बीते लोकसभा चुनाव परिणाम के अनुसार दीघा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को 96 हजार 398 वोट मिले। इस क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा को मात्र 17 हजार 900 वोट से ही संतोष करना पड़ा था। दीघा में दूसरे नंबर पर राजद-कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल सिंह को 35 हजार 235 वोट हासिल हुए थे। फुलवारीशरीफ विधान सभा क्षेत्र में जदयू के डॉ. रंजन प्रसाद यादव 26 हजार 538 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। राजद दूसरे नंबर पर 52 हजार 921 और भाजपा के रामकृपाल यादव ने इस क्षेत्र में 16 हजार से अधिक वोटों से बढ़त ली थी।

मसौढ़ी विधान सभा में जदयू को 23 हजार 268 वोट मिले थे। यहां 64 हजार 864 वोट लाकर राजद पहले स्थान पर और दूसरे स्थान पर रहे भाजपा को 52 हजार 734 वोट मिले थे। पालीगंज में भी भाजपा करीब 12 सौ वोटों से पीछे रही। बिक्रम और दानापुर में भाजपा के वोटों में इजाफा हुआ है जबकि मनेर में राजद का बढ़त 2009 की तुलना करीब 10 हजार कम हो गया था।

बख्तियारपुर और फतुहा में रहा राजद का प्रभाव

पटना साहिब के बख्तियारपुर और फतुहा विधान सभा क्षेत्र राजद का प्रभाव वाला रहा है। दोनों क्षेत्र में बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली थी। बख्तियारपुर में राजद-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार को भाजपा ने करीब 10 हजार तो फतुहा में करीब 5 हजार वोटों के अंतर से शिकस्त दिया था। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में राजद के विजय कुमार ने भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा को फतुहा विधान सभा क्षेत्र में करीब 12 हजार वोटों से शिकस्त दी थी।

बख्तियारपुर में भाजपा सिर्फ दो हजार वोटों के अंतर से आगे थी। बख्तियारपुर और फतुहा सहित पटना साहिब के सभी विधानसभा में जदयू को तीसरा स्थान मिला था। राजद-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार सभी विधानसभा में दूसरे स्थान पर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.