Move to Jagran APP

गांव के बच्चों तक पहुंचेगा श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र

पटना । विज्ञान का नाम सुनते ही मन में कई सवाल उठते हैं। विज्ञान क्या है, इसको समझने के नए त

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 03:05 AM (IST)
गांव के बच्चों तक पहुंचेगा श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र
गांव के बच्चों तक पहुंचेगा श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र

पटना । विज्ञान का नाम सुनते ही मन में कई सवाल उठते हैं। विज्ञान क्या है, इसको समझने के नए तरीके क्या हैं, अब श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र गांव-गांव जाकर इन सबके बारे में जानकारी देगा। साथ ही ऐसे बच्चे जिनकी विज्ञान के प्रति रुचि है पर गरीब हैं, अब केंद्र उनके पास भी पहुंचेगा।

loksabha election banner

बस के माध्यम से बच्चों तक पहुंचेगा केंद्र :

एक जुलाई से विज्ञान केंद्र गांव-गांव जाकर बच्चों को विज्ञान के बारे में बताएगा। उनके मन में विज्ञान से जुड़ी जो भी जिज्ञासाएं होंगी, उन्हें दूर करने का काम करेगा। बस में विज्ञान के करीब 20 मॉडल रखे रहेंगे। इनसे खेल-खेल में बच्चे गणित और भूगोल के बारे में जानेंगे।

जून के पहले हफ्ते में ही ये मॉडल बनकर तैयार हो गए थे। मैजिक छड़ी, पेंडुलम, मैथ मैजिक, मैग्नेट मैजिक, हाइट और मैथ, पाइथागोरस मैजिक, रौल एंड राउंड जैसे मॉडल तैयार हो चुके हैं। कुछ तैयार हो रहे हैं। इनसे बच्चे खेल-खेल में विज्ञान के सिद्धांत सीखेंगे। मैथ मैजिक से बच्चों को गणित के फॉर्मूलों के बारे में बताया जाएगा। मैजिक छड़ी से बच्चे खेल-खेल में विज्ञान की ट्रिक सीखेंगे। पाइथागोरस मैजिक में गणित के सवाल सॉल्व करवाए जाएंगे। रौल एंड रोल से फिजिक्स के बारे में बताया जाएगा।

श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र के सहायक अध्यक्ष राम स्वरूप बताते हैं कि इस तरह के अभियान से उन बच्चों तक भी विज्ञान पहुंच सकेगा जो पैसे की कमी के कारण विज्ञान केंद्र नही आ सकते हैं। उनके पास बस से विज्ञान केंद्र पहुंचने वाला है। शुरुआत में एक महीने यह बस मुजफ्फरपुर और सिवान में घूमेगी। स्कूली बच्चों को विज्ञान के बारे में बताएगी एवं इस ओर आकर्षित करेगी। बस में तीन सदस्यीय टीम जाएगी और बच्चों को इस मॉडल के बारे में जानकारी देगी।

: बस की खूबियां :

मॉडलों को रखने के लिए एक खास बस बनवाई गई है। इनमें बाहर से 10 मॉडल और अंदर में 10 मॉडल रखे जा सकते हैं। इसको ऐसे बनवाया गया है कि कितना भी खराब रास्ता क्यों न हो, मॉडल को कभी कोई नुकसान नही पहुंच सकता है। इसमें बिजली से लेकर अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.