Move to Jagran APP

स्वाभिमान रैली में भाग लेने पटना आएंगी सोनिया गांधी : अशोक चौधरी

30 अगस्त को गांधी मैदान में महागठबंधन द्वारा आयोजित स्वाभिमान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। सोनिया गांधी की यात्रा का कार्यक्रम बनते ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 07:08 PM (IST)
स्वाभिमान रैली में भाग लेने पटना आएंगी सोनिया गांधी : अशोक चौधरी

पटना। 30 अगस्त को गांधी मैदान में महागठबंधन द्वारा आयोजित स्वाभिमान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। सोनिया गांधी की यात्रा का कार्यक्रम बनते ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सोनिया गांधी दिल्ली से पटना दोपहर करीब 12:30 पर पहुंचेंगी। रैली में हिस्सा लेने के बाद सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। सोनिया गांधी के स्वाभिमान रैली में आने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उनकी ओर से कार्यक्रम को मंजूरी न मिलने की वजह से स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी।

पार्टी के तीन बड़े नेता, पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल बोरा, बिहार कांग्रेस प्रभारी सीपी जोशी और कनिष्क सिंह गुरुवार को पटना पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उतरते ही मोतीलाल बोरा समेत अन्य केंद्रीय नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी के साथ लालू प्रसाद से मिलने राबड़ी देवी के आवास 10, सर्कुलर रोड पहुंचे थे।

आधे घंटे की इस मुलाकात में कांग्रेस नेताओं ने लालू प्रसाद से लंबी बातचीत की। बताया जाता है कि नेताओं ने लालू प्रसाद को सोनिया गांधी के आने की सूचना देने के साथ ही रैली की तैयारियों के सिलसिले में तो बात की थी। साथ ही उन्हें इस जानकारी से भी अवगत कराया कि आलाकमान बिहार के सभी जिलों में एक-एक प्रत्याशी मैदान में उतारना चाहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.