Move to Jagran APP

मस्ट :: सच्चे क्रांतिकारी थे भगत सिंह : अभिषेक ब्रह्माचारी

स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय मंच के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर 'विश्वविद्यालय, राष्ट्रवाद एवं सहिष्णुता' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जाए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 10:50 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 10:50 PM (IST)
मस्ट :: सच्चे क्रांतिकारी थे भगत सिंह : अभिषेक ब्रह्माचारी
मस्ट :: सच्चे क्रांतिकारी थे भगत सिंह : अभिषेक ब्रह्माचारी

पटना : स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय मंच के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर 'विश्वविद्यालय, राष्ट्रवाद एवं सहिष्णुता' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जाए। इसका उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्माचारी ने किया। उन्होंने कहा कि देश का बहुत नुकसान मैकाले शिक्षा प्रणाली के कारण हुआ है। देश के छात्रों को अपनी संस्कृति और सभ्यता के बारे में कम, विदेशी व्यवस्था के बारे में ज्यादा पढ़ाया जा रहा है। मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना आयुक्त प्रो. एम श्रीधर आचार्युलू ने कहा कि भगत सिंह सच्चे क्रांतिकारी थे, उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। मेक इन इंडिया का बढ़ावा, आयुर्वेद का विस्तार भी राष्ट्रवाद है। मौके पर भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.