मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती
कॉन्सि्टट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में किसान मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की 128 वीं जयंती मनाई गई।
पटना : कॉन्सि्टट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में किसान मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की 128 वीं जयंती मनाई गई। समारोह का आयोजन स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय मंच ने किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्माचारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती बेजुबानों की जुबान थे। उन्होंने जीवनभर मजदूरों और वंचितों के उत्थान के लिए संषर्घ किया।
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने भारतीय किसान आंदोलन को एक नई दिशा दी। उन्होंने जमीनदारी व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की और उनके प्रयासों से ही बिहार सहित देश के कई प्रदेशों में जमीनदारी प्रथा समाप्त हुई। स्वामी जी का नेताजी सुभाष चंद्र बोस से बहुत लगाव था। कार्यक्रम की अध्यक्ष मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने की। पत्रकार उपेंद्र राय ने भी समारोह को संबोधित किया।