पोर्न वीडियो दिखा MLA ने लड़की से रातभर किया रेप, RJD ने पार्टी से निकाला
दुष्कर्म के आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव को राजद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एेसी छवि वाले नेताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।
पटना। पोर्न वीडियो दिखा नाबालिग लड़की ये रातभर दुष्कर्म करने के आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव को राजद ने पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। फरार विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रह चुके नवादा के 53 वर्षीय राजद विधायक राजबल्लभ यादव नालंदा की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंस गए हैं। पीडि़ता की उम्र विधायक की सबसे छोटी संतान से भी कम है। लड़की ने विधायक और उनके उस कार्यालय नुमा आवास की पहचान कर ली है, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
डिप्टी सीएम ने कहा
घटना से सरकार व पार्टी की छवि खराब होते देख डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि कानून निष्पक्ष होकर अपना काम कर रहा है। बिहार में कानून का राज है। उन्होंने कहा था कि दोषी पाने पर राजद नेतृत्व सख्त कार्रवाई करेगा। राजद कानून के साथ कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं है।
राजद प्रदेश अध्यक्ष बोले
राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि पार्टी ने विधायक राजबल्लभ यादव को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एेसी छवि वाले नेताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।
समर्थकों ने पुलिस को रोका
इस बीच आराेपी विधायक की तला श में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उनके नालंदा के पथरा इंगलिश आवास पर रविवार को तलाशी लेने पहुंची पुलिस की टीम को विधायक समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। विधायक समर्थक पुलिस से सर्च वारंट दिखाने को कह रहे थे।
पटना आवास पर भी छापेमारी
इधर, पटना पुलिस ने विधायक के अनीसाबाद स्थित आवास पर भी छापा मारा, कुछ भी हाथ नहीं लगा। फिलहाल राजबल्लभ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
यह है मामला
पढें- नाबालिग को पोर्न वीडियो दिखा 'नेताजी' ने रातभर किया रेप, MMS भी बनाया
- नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के गांव की एक छात्रा बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करती है।
- छह फरवरी को लड़की को उसकी पड़ोसी सुलेखा देवी बर्थडे पार्टी के बहाने बस से बख्तियारपुर ले गई। इसके बाद योजनानुसार विधायक राजबल्लभ यादव के नवादा स्थित ठिकाने पर ले गई। यह विधायक का कार्यालयनुमा आवास है, जहां उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता।
- सुलेखा ने 30 हजार रुपये लेकर लड़की को विधायक के हवाले कर दिया। लड़की के अनुसार, विधायक ने उसे पोर्न वीडियो दिखाया, जिससे घबराकर उसने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन, सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोचकर फिर विधायक के हवाले कर दिया।
- विधायक राजबल्लभ यादव ने रात उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के अनुसार वह गिड़गिड़ाती रही, पर विधायक उसे धमकी देकर जबर्दस्ती करता रहा। इस दौरान उसका अश्लील एमएमएस भी बना लिया गया।
- दूसरे दिन सुबह सुलेखा वहां पहुंची और जान की धमकी देते हुए उसे घर पहुंचा दिया।
- घटना के तीन दिन बाद पीडि़त लड़की ने बिहारशरीफ महिला थाना में एफआइआर दर्ज कराई। एफआइआर में उसने जिक्र किया कि वह फोटो देखकर दुष्कर्मी की पहचान सकती है।
- दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने फोटो देखकर विधायक को पहचान लिया। इसके डीआइजी शालीन ने नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ प्रसाद यादव की गिरफ्तारी का आदेश दिया।
- पुलिस विधायक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। डीआइजी शालीन ने कहा कि आरोपी विधायक के खिलाफ 'पोस्को' के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- इस बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद पूर्वे ने विधायक राजबल्लभ यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पीडि़त लड़की को विधायक के हवाले करने वाली महिला सुलेखा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का संचालन करती रही है। वह भोली-भाली लड़कियों को गुमराह कर उसकी इज्जत का सौदा करती रही है। महिला के मोबाइल में नवादा के विधायक के साथ-साथ कई अन्य रसूखदार लोगों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले की जांच के दौरान हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भी खुलासा हो सकता है।