रविशंकर प्रसाद ने कहा : खुद को बिहार समझने की भूल कर रहे नीतीश
पटना। राजद-जदयू-कांग्रेस के महागठबंधन की स्वाभिमान रैली के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश खुद को बिहार समझने की भूल कर रहे हैं। वे बिहार की परंपरा का अपमान कर रहे हैं।
पटना। राजद-जदयू-कांग्रेस के महागठबंधन की स्वाभिमान रैली के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश खुद की तुलना चुद्रगुप्त मौर्य व अशोक से कर रहे हैं। वे खुद को बिहार समझने की भूल कर रहे हैं। वे बिहार की परंपरा का अपमान कर रहे हैं।
रविशंकर ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा हमने पाकिस्तान के साथ अपना पक्ष कैसा रखा। सैनिकों को पूरी छूट दी गई है। राहुल गांधी कुछ दिन पहले कश्मीर गए वहां से देश से सवाल पूछ रहे थे। नीतीश कुमार की हरकत से आज बिहारी दुखी है शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, नीतीश जी ने आज सोनिया का हाथ पकड़ लिया। देवनाथ बेरुआ उस समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे, उन्होंने इंदिरा के लिए कहा था मैं इंदिरा हूं और मैं ही इंडिया हूं, वैसे ही नीतीश कुमार कह रहे हैं मै नीतीश हूं और मैं ही बिहार हूं।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, नीतीश कुमार जी आप बिहार की परंपरा नहीं हो सकते। गुजरात की जनता कलेक्शन करके पांच करोड़ रुपये और मालगाड़ी से सामान भेजे आप उसे वापस कर दें, ये बिहार की परंपरा नहीं है।