पीयू कर्मचारी संघ ने दिया 14 जनवरी का अल्टीमेटम
पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने शनिवार को ह्वीलर सीनेट हॉल में आमसभा का आयोजन किया।
By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Sat, 06 Dec 2014 10:43 AM (IST)Updated: Sun, 07 Dec 2014 09:36 AM (IST)
पटना। पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने शनिवार को ह्वीलर सीनेट हॉल में आमसभा का आयोजन किया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक विधान पार्षद सह प्रवक्ता जदयू नीरज कुमार उपस्थित थे। संघ ने पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। अपनी मांगों की पूर्ति के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को 14 जनवरी तक का समय दिया है।
यह तय हुआ कि सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मचारियों के परिजनों को संघ कोष से लाभ दिया जाएगा। संघ के कार्यालय का कायाकल्प होगा। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। संरक्षक ने कुलपति के क्रियाकलापों एवं एवं फिलजूलखर्ची पर गंभीर चिंता जताई तथा इसकी शिकायत राजभवन एवं राज्य सरकार से करने की बात की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें