प्राचार्य ने पीएमसीएच के गायब डॉक्टरों को फोन कर फटकारा
पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा ने मंगलवार को कई विभागों का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 12:24 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 12:24 AM (IST)
पटना। पीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा ने मंगलवार को कई विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल से गायब रहने वाले विभागों के डॉक्टरों को फोन कर फटकार लगाई।प्राचार्य जब राजेंद्र सर्जिकल ब्लाक पहुंचे तो कई विभागों के अध्यक्ष गायब थे। मालूम हो कि पहले ही प्राचार्य सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दे चुके हैं कि शाम को भी अस्पतालों का राउंड लें। लेकिन अधिकांश विभागों में सीनियर डॉक्टर दोपहर बाद नहीं रहते हैं।
हथुआ एवं टाटा वार्ड में तो अक्सर सीनियर डॉक्टर दोपहर बाद गायब रहते हैं। प्राचार्य ने कहा कि आगे से गायब रहने वाले डॉक्टरों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो फरार रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें