Move to Jagran APP

मौसम हुआ सुहाना, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश

बादलों ने सोमवार को मानसून के आने की दस्तक दे दी। बादलों की आवाजाही सुबह से ही होती रही ही। तेज पुरवा हवा ने तीखी गर्मी से लोगों को काफी राहत दिलाई। मौसम सुहाना हो गया।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2015 01:50 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2015 01:52 PM (IST)
मौसम हुआ सुहाना, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश

पटना। बादलों ने सोमवार को मानसून के आने की दस्तक दे दी। बादलों की आवाजाही सुबह से ही होती रही ही। तेज पुरवा हवा ने तीखी गर्मी से लोगों को काफी राहत दिलाई। मौसम सुहाना हो गया। वातावरण में नमी की मात्रा बढऩे लगी है। दो से तीन दिनों में बिहार में भी मानसून का आगमन संभव है।

loksabha election banner

राजधानी में रविवार को 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। फिर भी अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट दर्ज नहीं की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस घटकर 37.4 हो गया था। गया सहित अन्य जिलों के तापमान में भी लगभग दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

लेकिन सोमवार को पटना, औरंगाबाद सहित कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हवाओं की गर्मी भी खत्म हो गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जल्द ही राज्य में मानसून दस्तक देने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.