Move to Jagran APP

लड़की को प्रेमी से मिलाने चला फूफा, फिर गैंग रेप कर मार दी गोली

लड़की से उसके फूफा ने ही साथियों संग गैंग रेप किया, फिर गोली मारकर मरा समझ चलते बना। लेकिन, लड़की की जान बच गई। घटना बिहार के बक्‍सर जिले में हुई।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 09:21 AM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 10:42 PM (IST)
लड़की को प्रेमी से मिलाने चला फूफा, फिर गैंग रेप कर मार दी गोली
लड़की को प्रेमी से मिलाने चला फूफा, फिर गैंग रेप कर मार दी गोली

पटना [जेएनएन]। लड़की के साथ उसके अपने फूफा ने ही साथियों संग गैंग रेप किया। फिर, गोली मारकर भाग गया। घटना बक्‍सर जिले के सेमरी थाना क्षेत्र में हुई, लेकिन किसी तरह बच गई लड़की भागकर उत्‍तर प्रदेश के बलिया जिला की सीमा में पहुंच गई। स्‍थानीय लोगों की मदद से उसकी जान बची।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली एक लड़की का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। इसके चलते उसके माता-पिता उसकी पिटाई करते थे। वह प्रेमी से शादी करने पर अडिग थी। इसपर फूफा संजय पासवान ने उसे सहयोग का झांसा दिया तथा अपने साथ घर ले गया।

शुक्रवार की शाम वह लड़की को प्रेमी का पैर टूटने की बात बता उससे मिलाने की बात कहकर अपने साथ लेकर निकला। लड़की के अनुसार पैदल कुछ दूर जाने के बाद फूफा का सहयोगी दिलनाथ राम मिला। कुछ और आगे जाने पर जंगल की तरह वीरान स्थान पर पहले से ही दो लोग नशे की हालत में खड़े मिले। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की के अनुसार इस दौरान उसने विरोध किया तथा चीखी। लेकिन, वहां आसपास में कोई नहीं था। गैंगरेप के बाद वह जान बचाकर नंगे बदन ही भागने लगी तो अपराधियों ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद वे उसे मरा समझ चले गए।

लड़की के अनुसार गोली लगते ही वह झाड़ी के पीछे छिप गई। किसी तरह से गंगा तट की तरफ आई। लड़की भागकर उत्‍तर प्रदेश के बलिया जिला की सीमा में चली गई थी। तभी मल्लाह और वहां पर खेत में काम कर रहे विजय तुरहा की नजर  पड़ गई। उन्होंने इसकी सूचना उत्‍तर प्रदेश पुलिस को दी। स्‍थानीय लोगों ने उसे पहनने के कपड़े दिए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस बोली

बलिया की एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि पीडि़त लड़की को बिहार की बक्सर पुलिस साथ लेकर गई और मामले की जांच कर रही है। बक्‍सर के डुमरांव थानाध्‍यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बलिया पुलिस ने घटना की जानकारी दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.