दिल्ली से फ्लाइट नहीं आने से भड़के यात्री
नई दिल्ली से पटना एयरपोर्ट के लिए दोपहर में 3:45 बजे की इंडिगो की फ्लाइट नहीं पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 03:03 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 03:03 AM (IST)
पटना। नई दिल्ली से पटना एयरपोर्ट के लिए दोपहर में 3:45 बजे की इंडिगो की फ्लाइट नहीं पहुंची। इससे होली के बाद घर लौटने वाले यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्री दूसरी फ्लाइट में सीट की मांग कर रहे थे। अपने को एडजस्ट करने का दवाब दे रहे थे। कुछ यात्रियों को दूसरे फ्लाइट से एडजस्ट किया गया। अधिकांश यात्रियों को अपना टिकट वापस कर यात्रा रद करानी पड़ी। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें