Move to Jagran APP

अजब-गजब: ये है दो तोतों की लव स्टोरी, महबूबा को पिंजरे से आजाद करा ले गया प्रेमी

पटना के बाढ़ इलाके में दो ताेतों की लव स्‍टोरी चर्चा में है। एक आजाद नर तोते को पिंजरे में बेद मादा तोते से प्‍यार हो गया। उसने धरना देकर मादा को आजाद करा लिया।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 07:39 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 11:37 PM (IST)
अजब-गजब: ये है दो तोतों की लव स्टोरी, महबूबा को पिंजरे से आजाद करा ले गया प्रेमी
अजब-गजब: ये है दो तोतों की लव स्टोरी, महबूबा को पिंजरे से आजाद करा ले गया प्रेमी

पटना [जेएनएन]। प्यार केवल इंसान नहीं, पशु-पक्षी भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के कजमुन्नी  मोहल्ला  में देखने को मिला है। पिंजरे में कैद एक मादा तोते से बाहर वाले नर ताेता को प्यार हो गया। दोनों रोजाना एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते थे। एक दिन तो नर ताेता पिंजरे के पास धरना देकर बैठ गया। इसपर तोता पालने वाले का दिल पसीज गया। उन्होंने मादा तोते को आजाद कर दिया।
पटना के बाढ़ स्थित कजमुन्नी चक निवासी मनोज चौधरी करीब एक साल पहले एक मादा तोता को खरीदकर ले आए। वे तोते के पिंजरे में छत पर रखते थे। कुछ दिनों बाद आसमान में उड़ता एक नर तोता वहां आकर बैठऩे लगा। यह सिलसिला एक महीने से अधिक चला।

loksabha election banner

अब कपिल के शो में लड़कियों पर लाइन मारते नजर आएंगे ये ‘ताऊजी’, जानिए
रोजाना उड़कर आने वाला तोता पिंजरे में बंद तोते के साथ घंटों बैठा रहता था। दोनों एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते थे। मनोज के अनुसार शुक्रवार को बाहर वाला तोता पिंजरे में कैद तोते को आजाद कराने की ठान कर ही आया था। वह पिंजरे के पास धरना देकर बैठ गया।

लव सीन्‍स के दौरान क्‍या फील करतीं भोजपुरी अभिनेत्रियां, जानिए

सुबह से शाम हो गई, लेकिन वह जाने काे तैयार नहीं था। यह देख मनोज का दिल पसीज गया और उन्होंने पिंजरा काटकर अपने तोता को आजाद कर दिया।
पिंजरे से आजाद होने के बाद भी मादा तोता काफी देर तक बैठी रही, फिर दोनों एक साथ उड़ गए। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.