मनेर में दो गुटों के बीच रोड़ेबाजी के बाद फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत
पटना के मनेर इलाके में दो गुटों के बीच तनाव के बाद रोड़ेबाजी और फायरिंग शुरू हो गई। बवाल में एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 10:04 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 10:04 AM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी के मनेर इलाके में शुक्रवार को दो गुटों के बीच तनाव के बाद रोड़ेबाजी और फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी में एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं आरोपित कोयला दुकानदार की दुकान में बवालियों ने आग लगा दी है। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है। सूचना पर मनेर पुलिस पहुंच गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मनेर थाना क्षेत्र के गोरयास्थान में शुक्रवार की रात दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि विवाद शराब कारोबार को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से शुक्रवार की रात से थोड़ी-थोड़ी देर में विवाद और रोड़ेबाजी हो रही थी। इस बीच शनिवार की सुबह मारपीट गोलीबारी में बदल गई। यहां एक कोयला दुकानदार ने फायरिंग कर दी।
उसकी बंदूक से निकली गोली आशोक राय के पुत्र रमोना को जा लगी। इससे उसकी मौत हो गई। नाराज परिजन बच्चे के शव को बीच सड़क पर रख दिया। इसके बाद आरोपित की दुकान और बाइक में आग लगा दी। सूचना पर मनेर थाने की पुलिस पहुंच गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें