Move to Jagran APP

VIDEO : अमित श्‍ााह ने कहा, लालू व नीतीश ने किया बिहार को बर्बाद

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने पूछा कि लालू के कंधे पर बैठकर नीतीश सुशासन कैसे लाएंगे? वे आज कटिहार व मुज्फ्फरपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 10:35 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 10:01 PM (IST)
VIDEO : अमित श्‍ााह ने कहा, लालू व नीतीश ने किया बिहार को बर्बाद

पटना। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लालू के कंधे पर बैठे नीतीश सुशासन और विकास की बात कर रहे हैं। लेकिन, लालू के साथ बिहार में जंगल राज आएगा और कांग्रेस के साथ भ्रष्टाचार। लालू-नीतीश ने मिलकर बिहार को बर्बाद किया। वे आज कटिहार में जनसभा व मुज्फ्फरपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

अमित शाह आजकल बिहार के दौरे पर हैंं। वे राज्य के विभिन्न जिलों में जनता व कार्यकर्ताओं से मिलकर विधानसभा के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति और चुनाव से संबंधित सभी तरह की जानकारियां दे रहे हैं। इसी क्रम में वे आज कटिहार के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय भी हैं।

'नीतीश ने दिया जनादेश को धोखा'

मुजफ्फपुर में अमित शाह ने कहा कि अभी यहां सद्भाव का माहौल नहीं है। मैं भाजपा के कार्यकताटों से प्रदेश भर में मिलने के लिए आया हूं। भाजपा एक विचार है। यह सिद्धांतों के आधार पर बनी पार्टी है। भाजपा नेताओं के आधार पर नहीं, कार्यकर्ताओं के दमखम पर चुनाव जीतती है। शाह ने कहा कि बिहार को उसका उचित सम्मान दिलाने के लिए भाजपा की सरकार बनानी है।

अमित शाह ने कहा, बिहार की गौरवशाली धरती पर अर्थशास्त्र लिखा गया। यहां व्याकरण लिखा गया। यहां नालंदा विवि था। आजादी के आंदोलन में यहां अनेक नेताओं ने नेतृत्व किया। आजादी के बाद आपातकाल का विरोध बिहार के जयप्रकाश नारायण ने ही किया था। बिहार ने देश में परिवर्तन लाने का काम किया। इस बार बिहार के गौरव के लिए परिवर्तन करना है।

शाह ने कहा, विकास की दौड़ में बिहार पिछड़ गया है। बिहार के गौरव के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार पूरे देश का पेट भरने की क्षमता रखता है। बिहार से सर्वाधिक आइएएस-आइपीएस बनते हैं। हर राज्य के विकास में बिहार के लोगों का पसीना है। उन्होंने देश को तो समृद्ध कर दिया, लेकिन बिहार को नहीं। यहां उन्हें मौके नहीं मिेले।

अमित शाह ने कहा, 25 साल से लालू व नीतीश की जोड़ी बिहार पर काबिज है। आए दिन हत्या, अपहरण, डकैती, बलात्कार होते हैं। 15 साल के जंगल राज के खिलाफ भाजपा ने लड़ाई की। नीतीश को साथ लेकर उनको मुख्यमंत्री बनाया। मगर नीतीश ने प्रधानमंत्री बनने की लालच में जनादेश को धोखा दे दिया।

जो नीतीश जेपी, लोहिया, जाॅर्ज, जीतनराम मांझी का नहीं हुआ, जो बिहार की जनता का नहीं हुआ, वो बिहार का विकास कैसे करेगा? कांग्रेस विरोध से बने नीतीश कांग्रेस के साथ हैं। जिसके कंधे पर भ्रष्टाचारी कांग्रेस और जंगलराज वाले लालू हों, वो कैसे विकास करेगा? उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नीतीश व लालू के धोखे के बारे में जनता को बताएं।

अमित शाह ने कहा, भाजपा ग़रीबों की सरकार देगी। दूसरी ओर बेटे-बेटियों की सरकार बनेगी। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी आंखों पर इटली वाला चश्मा चढ़ा है। कहा कि पहले मौनी बाबा (मनमोहन सिंह) विदेश जाते थे तो उन्हें कोई लेने नहीं आता था। आज नरेंद्र मोदी बाहर जाते हैं तो विदेश में भारत का डंका बजता है।

'25 साल से नहीं हुआ विकास'

इसके पहले कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आठ नवंबर को बिहार का भविष्य तय हो जाएगा। भरोसा है कि भाजपा के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। कहा, बिहार में भाजपा की सुनामी आने वाली है।

उन्होंने कहा, कटिहार के कार्यकर्ता और जनता आज यहां से तय करके जाएं कि यहां की सभी सीटें भाजपा की झोली में ही डालेंगे।

उन्होंने कहा, यह वहीं बिहार है जिसने छह सौ साल तक पूरे विश्व पर राज किया। यह चाणक्य, महावीर व बुद्ध की धरती है। लेकिन, आज बिहार कहां है? जो बिहार कभी परम वैभव के शिखर पर था, आज बदहाल है।

अमित शाह ने आगे कहा, 25 साल तक लालू-नीतीश की जोड़ी ने बिहार में शासन किया है। लालू के 15 साल को बिहार आज तक नहीं भूला। वह जंगल राज था। एनडीए को जनता ने विकास के लिए मैंडेट दिया था। लेकिन नीतीश कुमार बीजेपी को छोड़कर लालू के कंधे पर सवार हो गए। लालू के कंधे पर सवार नीतीश बिहार में जंगल राज लाएंगे।

अमित शाह ने कहा, बिहार में 25 साल के अंदर कोई विकास का काम नहीं हुआ और तब भी वे कहते हैं कि एक मौका और दो, विकास करेंगे। बीजेपी को वोट दें, हम बनाएंगे बिहार को विकसित राज्य।

अमित शाह ने कहा कि शिक्षा की समुचित व्यवस्था व विकसित बिहार के लिए एनडीए को जिताएं। गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्य इसके उदाहरण हैं। कहा कि नरेन्द मोदी के नेतत्व में ही बिहार का विकास होगा।

कहा, बिहार की जमीन से देश की भूख मिट सकती है, लेकिन यहां के युवा युवा दवाई, पढाई व कमाई के लिए परदेश जा रहे हैं।

लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा, वे खुद को अति पिछङे का नेता कहते हैं, लेकिन चुनाव सभा की शुरूआत बेटे के क्षेत्र से करते हैं। पत्नी को सीएम बनाने वाले को बोलने का हक नहीं है।

शाह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरक्षण पर पार्टी के स्टैंड को स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण का विरोध नहीं करती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.