नंदकिशोर यादव ने कहा, गद्दी बचाने के लिए अपराधियों से समझौता कर रहे नीतीश
नीतीश कुमार गद्दी बचाने के लिए अपराधियों से समझौता कर रहे हैं। राज्य कई समस्याओं का समाना कर रहा है। सरकार इनपर चर्चा करने से भाग रही है। बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष नन्द किशोर यादव ने ये बातें विधानसभा में हंगाामे के बाद बाहर निकल कर कही।
पटना। नीतीश कुमार गद्दी बचाने के लिए अपराधियों से समझौता कर रहे हैं। राज्य कई समस्याओं का समाना कर रहा है। सरकार इनपर चर्चा करने से भाग रही है। बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष नन्द किशोर यादव ने ये बातें विधानसभा में हंगाामे के बाद बाहर निकल कर मंगलवार को कही।
विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन : विधानसभा में आज मॉनसून सत्र का दूसरा दिन है। इसकी पहली पाली भारी हंगामा के कारण रद कर दी गई। इसके बाद भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन क दौरान उन्होंने राज्य की गिरती विधि-व्यवस्था की आलोचना की तथा प्रदर्शनकारियों पर हो रहे लाठीचार्ज को लेकर विरोध जताया।
बहस से भाग रही सरकार : नंदकिशोर यादव ने कहा कि आज पूरा बिहार विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। चाहे किसानों की समस्या हो, कर्मचारी संगठन का मामला हो या विधि-व्यवस्था की बात हो, सरकार बहस से भागना चाहती है । इसीलिए सरकार ने इन मुद्दों पर अपनी सहमति नहीं दी ।
आंदोलन की राह पर कर्मचारी : उन्होंने कहा कि आज बिहार के विभिन कर्मचारी संगठन लगातार अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। सोमवार को सांखियकी कर्मचारियों पर लाठी चार्ज किया गया था। वित्त रहित शिक्षको पर लाठी चार्ज किया गया। डाटा इंट्री ऑपरेटर हड़ताल पर हैं।
सब प्रकार के कर्मचारी संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार न तो उनसे वार्ता करती है, न ही समस्या का समाधान करती है ।
बढ़ते जा रहे अपराध : नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अपहरण की घटनाओं पर नजर डालें तो 2005 में 2266 अपहरण हुए थे, जबकि 2015 के मई महीने तक ही 3058 अपहरण की घटनाएं हो चुकी हैं। 2014 में यह आंकड़ा 6070 था।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने राजद के दबाव में अपराधियों पर अंकुश लगाना छोड़ दिया है। अब बिहार में पुलिस की गोली से अपराधी नहीं, बल्कि अपराधी की गोली से पुलिस के जवान मारे जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता अब कानून का राज कायम करना नहीं, बल्कि राजद और कांग्रेस से गठबंधन है।