Move to Jagran APP

नीली वर्दी में दिखेंगे निगम कर्मी

पटना। आने वाले दिनों में नगर निगम के तमाम कर्मचारी नीली वर्दी में नजर आएंगे। निगम मुख्यालय ने अप

By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 02:54 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 02:54 AM (IST)
नीली वर्दी में दिखेंगे निगम कर्मी

पटना। आने वाले दिनों में नगर निगम के तमाम कर्मचारी नीली वर्दी में नजर आएंगे। निगम मुख्यालय ने अपने यहां कार्यरत 3054 चतुर्थ वर्गीय व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए वर्दी का कपड़ा खरीदा है। शुक्रवार को नगर निगम के पुराने मुख्यालय परिसर से इसका वितरण शुरू किया गया।

loksabha election banner

सिलाई का भी मिलेगा सरकारी रेट पर पैसा

निगम मुख्यालय ने नेशनल टेक्सटाईल कॉरपोरेशन से वर्दी का कपड़ा खरीदा है। प्रत्येक कर्मचारी को वर्दी मद में 6.40 मीटर कपड़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी को सरकारी रेट पर सिलाई भी दी जाएगी जो उनके वेतन के साथ सीधे खाते में भेज दी जाएगी। सभी कर्मचारियों को वर्दी सिलाने के लिए समय दिया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर वर्दी पहन कर आने के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। वर्दी के वितरण में किसी तरह का घोटाला नहीं हो, इसलिए इसका वितरण अपर नगर आयुक्त सीता चौधरी के नेतृत्व में किया गया। वर्दी स्वीकार करने वाले सभी कर्मचारी की वीडियोग्राफी कराई गई।

पहले दिन 150 कर्मियों को मिला कपड़ा

शुक्रवार को बांकीपुर अंचल में कार्यरत करीब छह सौ कर्मचारियों की वर्दी का कपड़ा वहां के प्रतिनिधि को सौंप दिया गया। पहले दिन करीब 150 कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय में आकर वर्दी का कपड़ा लिया। शेष कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपना कपड़ा लेने की अपील निगम के अधिकारियों ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.