Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार में लिप्त हैं नीतीश कुमार : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार पर घेरा। सीएम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि उनके मंत्री घूस लेते पकड़े गए हैं। बगैर मुख्यमंत्री के इशारे के उनके मंत्री घूस नहीं ले सकते हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2015 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2015 07:12 AM (IST)
भ्रष्टाचार में लिप्त हैं नीतीश कुमार : अमित शाह

जागरण टीम, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार पर घेरा। सीएम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि उनके मंत्री घूस लेते पकड़े गए हैं। बगैर मुख्यमंत्री के इशारे के उनके मंत्री घूस नहीं ले सकते हैं।

loksabha election banner

नीतीश ने खुद को बचाने के लिए मंत्री का इस्तीफा लिया है। शाह ने कहा कि केवल अवधेश कुशवाहा को हटाने से काम नहीं चलेगा। वे जनता को जबाब दें कि और कौन चार मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल हैं। शाह मंगलवार को रोहतास के नोखा, अरवल और नवीनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी थे।

शाह ने जनता को आश्वस्त किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए योजना बना रखी है। राज्य के विकास एवं तरक्की के लिए विशेष पैकेज दिया है। पैकेज को नीतीश लेने से इन्कार कर रहे हैं। कहा कि पैकेज नीतीश को नहीं बिहार की जनता को दिया गया है।

उन्होंने नीतीश पर विकास के खोखले वादे करने का आरोप लगाया। जनता से संवाद कायम करते हुए कहा कि आप 15 साल लालू और 10 वर्ष नीतीश का शासन देखा। भाजपा को केवल पांच वर्ष मौका देकर देखें। बिहार को देश का नंबर वन राज्य बना देंगे।

जब बिहार के लोग पसीना बहाकर दूसरे राज्य को समृद्ध बना रहे हैं तो बिहार क्यों नहीं बनेगा। कहा कि देश भर मे शंका-आशंका का दौर अब समाप्त हो गया है। भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। कहा कि महागठबंधन के नेता बातें बनाना व आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह करना बंद करें। भाजपा आरक्षण का समर्थक रही है और आगे भी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.