Move to Jagran APP

NDA सरकार के मंत्री मथेंगे बिहार, देंगे PM मोदी के काम का हिसाब : कलराज

केंद्र सरकार के मंत्री पिछले दो वर्षों के एक-एक काम का हिसाब जनता को देंगे। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री कालराज मिश्र ने पटना में दी।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 28 May 2016 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 05:57 PM (IST)
NDA सरकार के मंत्री मथेंगे बिहार, देंगे PM मोदी के काम का हिसाब : कलराज

पटना। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री राजग (एनडीए) सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए बिहार मथेंगे। वे यहां की जनता को केंद्र सरकार के पिछले दो वर्षों के एक-एक काम का हिसाब देंगे। इस कड़ी में देशभर में केंद्रीय मंत्रियों की 200 सभाएं होंगी। यह जानकारी केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने पत्रकारों को दी।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की अगुवाई में देश में 25 जून तक 200 विकास पर्व समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान बिहार के प्रमंडलीय मुख्यालयों पर केंद्रीय मंत्रियों की रैलियां, पब्लिक मीटिंग, सेमिनार और प्रेसवार्ता होगी। इसमें एक कैबिनेट मंत्री, एक राज्य मंत्री, पार्टी के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यस्तरीय नेता शामिल होंगे।

सभी मंत्री और सांसद अपने अपने क्षेत्रों में ऐसे आयोजन करेंगे। मिश्र ने केंद्र सरकार की योजनाओं से अब तक लाभान्वित हुए बिहार के लोगों के आंकड़े भी पेश किए।

दुनिया में बढ़ाया देश का मान

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 30 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की नजरों में भारत का मान बढ़ाया है। दो वर्ष में नमो ने 45 देशों की यात्रा की है। उन्होंने दुनिया को भारत की शक्ति का अहसास कराया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.