HAM का घोषणा पत्र जारी, निजी क्षेत्र में भी आरक्षण देंगे मांझी
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार की शाम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें उन्होंने निजी क्षेत्र में भी आरक्षण देंगे की घोषणा की है। घोषणा पत्र में बेरोजगारों व किसानों को केंद्र में रखा गया है।
पटना। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार की शाम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें उन्होंने निजी क्षेत्र में भी आरक्षण देंगे की घोषणा की है। घोषणा पत्र में बेरोजगारों व किसानों को केंद्र में रखा गया है।
जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल है। बिहार की राजनीति में मांझी की दलित नेता के रूप में पहचान है।
पहले जदयू में रहे मांझी को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए। अंतत: मांझी की मुख्यमंत्री की कुर्सी चली गई। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाकर एनडीए से गठबंधन किया है।