लालू नाम से लड़कियों को फंसा करता था रेप, सेक्स रैकेट के भी जुड़े हैं तार!
वह शातिर दिमाग अपराधी अपनी पहचान लालू नाम से कराता था। लड़कियों को फंसा रेप कर छोड़ देता था। उसके तार सेक्स रैकेट के भी जुड़े होने की आशंका है।
पटना [जेएनएन]। उसका असली नाम तबरेज है। पूर्णिया के रहने वाले पेशे से फ्रीज मैकेनिक इस शातिर ने लड़कियों केा फंसाने के लिए फेसबुक पर लालू नाम से फेक आइडी भी बना डाली। चैटिंग से लेकर फ्लर्टिंग तक हर हथकंडे अपना लड़कियों को प्रेमजाल में फांस उनके साथ दुष्कर्म कर छोड़ देना उसका काम था। लेकिन, पोल खुली तो जेल जाना पड़ा। पुलिस काे आशंका है कि उसके तार सेक्स रैकेट से भी जुड़े हो सकते हैं।
पूर्णिया का तबरेज जानने वालों को अपना नाम लालू बताया करता था। इस नाम से उसने फेसबुक पर फेक अकाउंट भी बनाया। वह कभी लालू तो कभी किसी और नाम से लड़कियों को प्रेमजाल में फांसकर भगा ले जाता और उनका शारीरिक शोषण कर छोड़ देता।
मिस्ड कॉल से हुआ ईश्क, पकड़ी गई तो बोली- प्यार किया तो डरना क्या
बताया जाता है वह रोजाना पूर्णिया के कोचिंग संस्थानों व गर्ल्स कॉलेजों के आसपास भी सज-धजकर मंडराता रहता था। कद-काठी व शानो-शौकत देखकर लगता ही नहीं था कि वह कम पढ़ा-लिखा फ्रीज मैकेनिक है।
लेकिन, यही हरकतें उसके गले की फंस बन गईं। उसने एक लड़की के सहपाठी को अपने प्रभाव में लिया, फिर उसका अपहरण कर लिया। पर, इस बार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रविवार को अपहृत लड़की के साथ उसे कटिहार रेलवे जंक्शन पर पकड़ा गया।
पुलिस को आशंका है कि यह केवल फेक आइडी बनाकर लड़कियों को फांसकर शारीरिक शोषण का मामला नहीं है। इसके तार सेक्स रैकेट से भी जुड़े हो सकते हैं।