विनोद खन्ना के निधन पर बोले लालू, राजनीति व फिल्म जगत को हुई बड़ी क्षति
सिने अभिनेता व सांसद विनोद खन्ना का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व उनके परिवार जनों ने संवेदना प्रकट की है।
पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने फिल्म अभिनेता तथा भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव तथा राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी शोक व्यक्त किया है। विनोद खन्ना का कैंसर की बीमारी के कारण गुरुवार को निधन हो गया।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिय ईश्वर से प्राथना की। लालू ने अपने शोक संदेश मे कहा कि विनोद देश के जाने-माने फिल्म अभिनेता थे। उन्होंने अपने जानदार और शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता था। उनकी अभिरुचि अभिनय के साथ राजनीति में भी थी। वे केन्द्र में मंत्री भी रह चुके थे। उनके निधन से राजनीति व फिल्म जगत को आघात पहुंचा है।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव तथा राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।