Move to Jagran APP

डॉ.कलाम के नाम पर होगा किशनगंज का कृषि महाविद्यालय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम डॉ.कलाम कृषि महाविद्यालय रखने की बात कही। डॉ.कलाम के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली रवाना होने के दौरान उक्त बात कही।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 01:43 PM (IST)
डॉ.कलाम के नाम पर होगा किशनगंज का कृषि महाविद्यालय

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम डॉ.कलाम कृषि महाविद्यालय रखने की बात कही। डॉ.कलाम के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली रवाना होने के दौरान उक्त बात कही।

loksabha election banner

पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा है कि स्वप्न दृष्टा वैज्ञानिक के छिन जाने से देश को जो क्षति हुई है, उसे पूरा नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कलाम महान वैज्ञानिक, प्रख्यात समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे।

उनके निधन से बिहार समेत पूरे देश को क्षति हुई है। मेरे अनुरोध पर वह कई बार बिहार आकर हमे मार्गदर्शन देते रहे। नालंदा विश्वविद्यालय को वर्तमान स्वरूप प्रदान करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

अपने सुझाव एवं विचार से इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। मेरे आग्र्रह पर वे हरनौत रेल कारखाना के शिलान्यास कार्यक्रम में आए। कई कार्यक्रमों में उनका मार्गदर्शन मिला। बिहार में कृषि प्रक्षेत्र के विकास में समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहे। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है।

प्रदेश में शोक की लहर

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर राजद, भाजपा, जदयू एवं कांग्र्रेस के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में विरोधी दल के नेता नंदकिशोर यादव, केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय, रघुवंश प्रसाद सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्याम रजक, कांग्र्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह, नीरज कुमार, एमएलसी संजय मयूख ने कलाम के निधन से देश को अपूरणीय क्षति बताया है।

लालू ने कहा कि देश ने एक महान वैज्ञानिक को खो दिया। शोक व्यक्त करने वाले राजद के अन्य नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, मुंद्रिका सिंह यादव, प्रवक्ता चितरंजन गगन, शक्ति सिंह यादव, भाई अरुण कुमार, मनीष यादव, मृत्युंजय तिवारी, प्रगति मेहता, रणविजय साहू एवं प्रमोद कुमार सिन्हा आदि शामिल हैं।

राष्ट्रपति डा. कलाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा है कि राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक के रूप में कलाम के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण कुमार, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह ने भी संवेदना व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.