Move to Jagran APP

भाजपा नेता की हत्‍या के बाद सिवान छावनी में तब्‍दील

सिवान में सोमवार सुबह भाजपा नेता श्रीकांत भारतीय की हत्‍या के विरोध में लोगों ने जाम लगाया और प्रदर्शन किया।

By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 09:19 AM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 09:24 AM (IST)
भाजपा नेता की हत्‍या के बाद सिवान छावनी में तब्‍दील

पटना। सिवान में सोमवार सुबह भाजपा नेता श्रीकांत भारतीय की हत्या के विरोध में लोगों ने जाम लगाया और प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही आइजी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने थाने का भी घेराव किया। हत्या के विरोध में सिवान में बंद का नजारा दिख रहा है। लोगों ने सड़कों पर आगजनी भी की।कई चौराहों पर तैनात पुलिस बल पर लोगों ने पथराव भी किया। इस घटना को लेकर शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सूचना पर आईजी एके अंबेडकर सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरीय पुलिस पदाधिकारी सिवान पहुंच गए हैं।

loksabha election banner

काफी गहमागहमी के बीच श्रीकांत भारतीय के शव का पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह कराया गया। इसके बाद परिजनों और उनके समर्थकों ने नगर थाना के सामने शव को रखकर प्रदर्शन किया। उधर आईजी के आदेश पर बीएमपी के तीन बटालियन अतिरिक्त बल को सिवान बुला लिया गया था। जेपी चौक समेत विभिन्न चौराहो पर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। उधर बबुनिया मोड़ से जेपी चौक तक प्रशासन ने वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। बड़ी मस्जिद के पास भी कुछ दुकानों पर बंद समर्थकों ने हंगामा किया। भारतीय शहर के जाने माने व्यवसायी थे। उनकी हत्या को लेकर व्यवसायी संघ में आक्रोश है।

रविवार की देर रात सांसद ओमप्रकाश यादव के सहायक श्रीकांत की हत्या कर दी गई थी। हत्या तब की गई जब वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे। श्रीकांत की पत्नी सुनीता देवी वार्ड परिषद की सदस्य हैं। हत्यारों की गिरफ़तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। श्रीकांत सिवान विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.