लालू के दोनों मंत्री बेटों का भ्रातृप्रेम, राजगीर की वादियां और सेल्फी
राजगीर में कैबिनेट की बैठक के दौरान लालू पुत्र तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने राजगीर की वादियों में खूब मजा किया और सेल्फी ली।
पटना [जेएनएन]। लालू के दोनोें मंत्री पुत्र उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव की सेल्फी, दोनों का भ्रातृप्रेम कैमरे में साफ झलक रहा था। मौका था राजगीर की वादियों में बिहार कैबिनेट की बैठक का। बैठक के बाद दोनों भाइयों ने एक-दूसरे के साथ खूब इंज्वॉय किया।
कैबिनेट बैठक के दौरान तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य विभाग मंत्री तेजप्रताप यादव ने राजगीर के मृग विहार में खूब मजा किया। इस दौरान दोनों भाईयों ने एकसाथ ढेर सारी सेल्फी क्लिक की। इस दौरान वहां सीएम नीतीश के अलावा जदयू और राजद के अन्य नेतागण भी मौजूद थे।
राजगीर की वादियों में मंगलवार को पूरी सरकार मौजूद थी। यहां कैबिनेट की बैठक के पहले मंत्रियों को नीरा से तैयार पेड़ा खाने को दिया गया।
यह भी पढ़ें: कुर्सी को बचाने के लिए लालू के कन्हैया ने खेला क्रिकेट, जानिए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष रूप से यह पेड़ा अपने मंत्रियों के लिए ही बनवाया था।मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पेड़े के स्वाद के बारे में पूछा। तेजस्वी यादव के तारीफ करते ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके लिए एक और पेड़ा लाया गया।
यह भी पढ़ें: सलमान खान को बरी किए जाने पर लालू यादव खुश, कहा- सही निर्णय
पहाड़ की छाया में ग्रुप फोटोग्राफी कराई जाएगी। खैर निर्देश का पालन हुआ और पहाड़ की छाया में मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों के समूह चित्र उतारे गए।