Move to Jagran APP

दिन में उमस ने छुड़ाया पसीना, रात में फुहारों से राहत

पटना । तेज धूप व उमस ने बुधवार दिनभर राजधानीवासियों को खूब परेशान किया। हालांकि, रात म

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:05 AM (IST)
दिन में उमस ने छुड़ाया पसीना, रात में फुहारों से राहत
दिन में उमस ने छुड़ाया पसीना, रात में फुहारों से राहत

पटना । तेज धूप व उमस ने बुधवार दिनभर राजधानीवासियों को खूब परेशान किया। हालांकि, रात में पड़ी फुहारों ने लोगों को काफी राहत दीं। राजधानी में सुबह से ही मौसम के मिजाज काफी तल्ख थे। सुबह दस बजे ही राजधानी में धूप इतनी तीखी लग रही थी कि लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तापमान में भी बढ़ोतरी होती गई। दोपहर दो बजे तक वातावरण की नमी उमस में बदल गई। इस कारण शाम तक लोग पसीने से तरबतर होते रहे। रात आठ बजे फुहारों ने लोगों को राहत दी तो रातभर लोगों ने चैन की नींद ली।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार स्थानीय कारणों से राजधानी में फुहारें पड़ीं। गुरुवार को भी राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता का कहना है कि सूबे के मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप हो रही है, तो कभी आकाश में बादल छा रहे हैं। तेज धूप व उमस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर रहा। वहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर में 36.6 एवं पूर्णिया में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो दिन बाद सूबे में मानसून की बारिश :

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन बाद राजधानी में मानसून की बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल झारखंड एवं मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश हो रही है। पूर्वी बिहार के कुछ जिलो में भी बुधवार को बारिश हुई। वर्तमान में मध्य बिहार एवं दक्षिण बिहार में स्थानीय कारणों से हल्की फुहारें पड़ रही हैं। इस तरह की स्थिति आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.