Move to Jagran APP

भेज रहे संदेश, ट्रेन में जगह नहीं है पर्व पर कैसे आएं घर?

बिहार में महापर्व छठ आना वाला है और लगभग सभी ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन सेंटर पर नो रूम और रिग्रेट का नोटिस बोर्ड लग गया है। वापसी की हालत भी यही है।

By Pramod PandeyEdited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 03:13 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 09:45 PM (IST)
भेज रहे संदेश, ट्रेन में जगह नहीं है पर्व पर कैसे आएं घर?

पटना [जेएनएन ]। नौकरी, पढ़ाई या और किसी कारण से बाहर रहने वाले लोगों के लिए इस बार छठ दिवाली में घर आना मुश्किल भरा हो रहा है। देश के बड़े शहरों से आने वाली तमाम ट्रेनें हाउसफुल हो चुकी हैं। चार नवंबर तक तमाम ट्रेनों में रिग्रेट के बोर्ड टंग चुके हैं। बाहर से छठ पर आने की इच्छा रखने वाले लोग रिजर्वेशन सेंटरों से लेकर बुकिंग करने वाले लोगों के यहां धक्के खा रहे हैं।

loksabha election banner

फोन पर घर वालों को आने की मजबूरियां बता रहे हैं। कह रहे हैं कि ट्रेन में जगह नहीं मिल रही। कैसे आएं? आने का ही नहीं, जाने का भी वहीं हाल है। छठ के अगले दिन से लेकर आगे सप्ताह भर से ज्यादा तक बिहार से बाहर जाने वाली सभी ट्रेनें हाऊसफुल हो गई हैं।

एक-दो में टिकट मिल रहा है तो प्रतीक्षा सूची लंबी होने के कारण सीट की उम्मीद लोग छोड़ चुके हैं। वहीं, छठ के बाद यहां से जाने वाली ट्रेनों में 15 नवंबर तक नो रूम का बोर्ड लग चुका है।

नई दिल्ली से पटना आनी फ्लाइट्स की स्थिति भी ट्रेनों से जुदा नहीं है। हवाई जहाज से आने वाले यात्रियों को 19 हजार से अधिक रुपये देकर टिकट बुक कराने पड़ रहे हैं।

नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की स्थिति

12310 राजधानी -7 नवंबर तक फुल

12424 गुवाहाटी राजधानी- 7 नवंबर तक फुल

12306 हावड़ा राजधानी- 4 नवंबर तक फुल

12394 संपूर्ण क्रांति - 6 नवंबर तक फुल

12402 मगध एक्सप्रेस - 5 नवंबर तक फुल

12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस - 5 नवंबर तक फुल

15623 स्पेशल - 5 नवंबर तक फुल

15484 महानंदा- 5 नवंबर तक फुल

12506 नार्थ ईस्ट - 5 नवंबर तक

13008 तूफान - 5 नवंबर तक फुल

12488 सीमांचल - 4 नवंबर तक फुल

आनंदविहार स्पेशल - 4 नवंबर तक फुल

12368 विक्रमशिला- 5 नवंबर तक फुल

22406 गरीबरथ - 5 नवंबर तक फुल

आनंद विहार मालदा- 3 नवंबर तक फुल

12304 पूर्वा एक्सप्रेस - 5 नवंबर तक फुल

14004 न्यू फरक्का- 2 नवंबर तक फुल

14056 ब्रह्मपुत्र - 3 नवंबर तक फुल

आनंद विहार-पीपीटीए- 5 नवंबर तक फुल

छठ के बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की स्थिति

12309 राजेंद्र नगर राजधानी - 15 नवंबर तक

12423 गुवाहाटी राजधानी- 15 नवंबर तक

12305 हावड़ा राजधानी- 15 नवंबर तक

12393 संपूर्ण क्रांति - 18 नवंबर तक

12401 मगध एक्सप्रेस - 14 नवंबर तक

12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस - 15 नवंबर तक

15624 स्पेशल - 12 नवंबर तक

15483 महानंदा-15 नवंबर तक

12505 नार्थ ईस्ट -15 नवंबर तक

13007 तूफान - 12 नवंबर तक

12487 सीमांचल - 14 नवंबर तक

आनंदविहार स्पेशल - 14 नवंबर तक

12368 विक्रमशिला-15 नवंबर तक

22406 गरीबरथ - 19 नवंबर तक

आनंदविहार मालदा- 15 नवंबर तक

12304 पूर्वा एक्सप्रेस - 15 नवंबर तक

14004 न्यू फरक्का- 15 नवंबर तक

14056 ब्रह्मपुत्र - 15 नवंबर तक

आनंदविहार-पीपीटीए- 12 नवंबर

मुंबई से आने वाले ट्रेनों की स्थिति

12141 एलटीटी - 5 नवंबर तक फुल

13202 कुर्ला - 5 नवंबर तक फुल

19049 बांद्रा - 4 नवंबर तक फुल

82356 सुविधा- 4 नवंबर तक फुल

12336 भागलपुर - 4 नवंबर तक

एलटीटी गुवाहाटी - 3 नवंबर तक

12519 एसी एक्सप्रेस - 4 नवंबर तक

12741 वास्कोडिगामा- 8 नवंबर

बेंगलुरु की ओर से आने वाली ट्रेनें

12295 संघमित्रा - 5 नवंबर तक फुल

22352 यशवंतपुर एक्सप्रेस - 5 नवंबर तक

12578 बागमती एक्सप्रेस- 4 नवंबर तक

22643 एरनाकूलम एक्सप्रेस- 5 नवंबर तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.